यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के लिए बिहार पॉजिटिव (श्री मनीष सिन्हा) ने चिंता ज़ाहिर किया |

बिहार पॉजिटिव के सचिव श्री मनीष सिन्हा ने यूक्रेन में पढ़ रहे लाखों भारतीय छात्र के सुरक्षा के साथ-साथ उनके आगे की पढ़ाई के लिए चिंता ज़ाहिर की है। यूक्रेन में बीस हज़ार से अधिक भारतीय छात्र पढ़ाई करते हैं और उसमें से अधिकतम छात्र मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे हैं।


श्री मनीष सिन्हा ने कहा कि रूस और यूक्रेन में बढ़ रहे विवाद के कारण वहां की स्थिति अब ठीक नहीं है व सुरक्षा कारणों की वजह से भारत सरकार ने सभी भारतीय को यूक्रेन छोड़ने के निर्देश पहले ही दे दिए हैं।मनीष सिन्हा का कहना है यूक्रेन में पढ़ रहे 20 हज़ार से अधिक छात्र का भविष्य अधर में लटक गया है। अगर यूक्रेन जल्द स्थिर नहीं होता तो इससे छात्रों का ज़्यादा नुक़सान हो सकता है।
उन्होंने कहा कि भारत के छात्र बड़ी फ़ीस देकर वहाँ पढ़ रहे है। स्थिरता यूक्रेन में जल्द नहीं आई तो शिक्षा वर्ष के साथ-साथ परिवारों को बड़ा आर्थिक नुक़सान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *